फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP School Closed: यूपी के इस जिले में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, आठवीं तक के स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

Wed, 15 Jan 2025 12:22 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

UP School Closed News: कड़ाके की सर्दी, शीतलहर और कोहरे के बीच मंगलवार सुबह दृश्यता शून्य रही। लिहाजा, लैंडिंग सिग्नल न मिलने से बंगलूरू की फ्लाइट निरस्त रही। ट्रेनों की रफ्तार भी प्रभावित रही। बरेली होकर गुजरने वाली अप-डाउन लाइन की 22 से ज्यादा ट्रेनों ने यात्रियों को घंटों इंतजार कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में दो दिन धूप के बाद मौसम फिर बदल गया है। घने कोहरे और बादल मंडराने की वजह से मंगलवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री लुढ़कर सामान्य से तीन डिग्री कम 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने बुधवार व गुरुवार को भी कोहरे का ऑरेंज अलर्ट अलर्ट जारी किया है। कोहरे और सर्दी के चलते कक्षा एक से आठवीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलों में बुधवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है। डीएम रविंद्र कुमार ने रात नौ बजे छुट्टी का आदेश जारी किया।

विज्ञापन

मंगलवार सुबह बादल छाए रहे और घना कोहरा रहा। दोपहर डेढ़ बजे हल्की धूप निकली, पर सर्द हवा ठिठुरन का एहसास कराती रही। शाम पांच बजे से फिर कोहरा छाने लगा और सर्द हवा लोगों को कंपकंपाने लगी। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात नौ बजे कोहरा इतना घना हो गया कि दृश्यता शून्य हो गई। 

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक अभी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हल्के बादल मंडरा रहे हैं। अनुकूल माहौल बनने पर कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जहां बारिश नहीं होगी, वहां कोहरे का घनत्व बढ़ेगा। तराई इलाकों में घना कोहरा होने का अनुमान है। फिलहाल, तीन दिनों तक सुबह-शाम कोहरा रहेगा। शीतलहर चलने का अनुमान है।

बंगलूरू की फ्लाइट निरस्त
कड़ाके की सर्दी, शीतलहर और कोहरे के बीच मंगलवार सुबह दृश्यता शून्य रही। लिहाजा, लैंडिंग सिग्नल न मिलने से बंगलूरू की फ्लाइट निरस्त रही। ट्रेनों की रफ्तार भी प्रभावित रही। बरेली होकर गुजरने वाली अप-डाउन लाइन की 22 से ज्यादा ट्रेनों ने यात्रियों को घंटों इंतजार कराया। इस बीच हरिद्वार-ऋषिकेश रेलखंड के मोतीचूर स्टेशन के पास ओएचई लाइन में खराबी आने से योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस दो घंटे तक रास्ते में खड़ी रही।
विज्ञापन

स्कूल, मदरसों में ठंड के चलते अवकाश
ठंड को देखते हुए बरेली के स्कूल, मदरसों में बुधवार को अवकाश रहेगा। डीएम रविंद्र कुमार के आदेश के बाद सभी बोर्ड के सरकारी, निजी, परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से कक्षा आठ तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। सभी स्कूलों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें