फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ में अब दलालाें पर रहेगी ‘तीसरी नजर’

Sun, 07 Feb 2016 02:36 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दलालों पर नजर रखने के अलावा अवांछित तत्वों से निपटने के लिए आरटीओ कार्यालय सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा। पूरे परिसर में 12 से 13 कैमरे लगाए जाने हैं। कंपनी ने सर्वे के बाद 15 दिन की मोहलत मांगी है। कैमरों के माध्यम से मॉनीटरिंग का जिम्मा एआरटीओ प्रशासन के पास रहेगा।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले में सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद बरेली कार्यालय में सर्वे का काम पूरा हो चुका है। शनिवार को कंपनी ने जगह का चिह्निकरण क र लिया है। मुख्यालय के आदेश के बाद यह कार्य कराया जा रहा है। सीसीटीवी लाइसेंस विभाग, गेट के बाहर, आरटीओ रूम के बाहर, परमिट सेक्शन, राजस्व विभाग और रिकार्ड रूम में लगाया जाएगा। इन कैमरों से लगातार दलालों पर भी नजर रखी जाएगी। अगर किसी दलाल द्वारा पैसे का लेन देन किया जाता है या फिर कर्मचारियों द्वारा रिश्वत लिए जाने की शिकायत आती है तो कैमरे की रिकार्डिंग से पता कर कार्रवाई करना आसान होगा। परिसर के बाहर जमावड़ा लगाए बैठे दलालों के हर कारनामे की भी रिकार्डिंग होगी।  
विज्ञापन


‘मुख्यालय के आदेश पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। मॉनीटरिंग एआटीओ प्रशासन करेंगे।’
आरआर सोनी, आरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें