फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली 2026: बरेली में अग्निसुरक्षा चाक चौबंद, 15 स्थानों पर दमकल की टीमें तैनात

Sun, 08 Nov 2026 09:00 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

दिवाली 2026 को देखते हुए बरेली में अग्निसुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर और आसपास के क्षेत्रों में 15 स्थानों पर दमकल की टीमें और अधिकारियों को तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर बरेली में आग लगने से बचाव के पुख्ता इंतजाम किए गए। शहर में 15 स्थानों पर अग्निशमन दल के साथ अधिकारियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही, सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन


सीएफओ मनु शर्मा ने बताया कि कोई भी अग्निकांड होने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। एमबी इंटर कॉलेज, हार्टमैन रामलीला मैदान, मेगा मेंशन, दूरदर्शन टावर के सामने और इस्लामियां इंटर कॉलेज मैदान में, रामलीला मैदान बहेड़ी, मीरगंज नगर पंचायत कार्यालय के पीछे, गांव सिजौलिया, परशुराम चौक, फरीदपुर के सीएस कॉलेज रामलीला मैदान में लगी आतिशबाजी की दुकानों का शनिवार को अग्निशमन अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इसके अलावा फायरमैन चालकों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

इन नंबरों का रखें ध्यान
  • पुलिस आपातकालीन सेवा - 112
  • स्वास्थ्य सेवा- 102
  • एंबुलेंस सेवा- 108
Trending Videos
विज्ञापन

इन नंबर पर दें जानकारी
  • पुलिस अधीक्षक नगर- 9454401035
  • पुलिस अधीक्षक उत्तरी- 9454401033
  • पुलिस अधीक्षक दक्षिणी- 9454402429
  • मुख्य अग्निशमन अधिकारी- 9454418340
  • फायर कंट्रोल रूम- 9454418503
  • डीएम कंट्रोल रूम- 05812557147
  • बरेली सिटी कंट्रोल रूम- 9454403107
  • जिला कंट्रोल रूम- 9454417441

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें