फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीलीभीत के दिव्यांशु ने मेरठ के तेजस्वी को हराया

Thu, 18 Jun 2026 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय यूनेक्स सनराईज प्रथम राय बहादुर लाला शिव प्रसाद स्मारक अंडर-19 यूपी स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक रहा। स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्मार्ट सिटी हॉल में चल रहे इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन एकल अंडर-19 बालक वर्ग में पीलीभीत के दिव्यांशु पांडेय ने मेरठ के तेजस्वी को शिकस्त दी। झांसी के संरेख चौरसिया ने बरेली के राम सक्सेना को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। अयोध्या के अभिनव शर्मा ने पीलीभीत के ओजस्व दीप सिंह को और नोएडा के एकलव्य ने पीलीभीत के दिव्यांशु पांडेय को पराजित किया।
महिला एकल वर्ग में लखनऊ की प्रियंका गौतम ने बरेली की अदिति को मात देकर अगले चरण में प्रवेश किया। मिश्रित युगल वर्ग में मुरादाबाद के देवांग तोमर व हापुड़ की अनुष्का त्यागी की जोड़ी ने बरेली के कैरव चौधरी और अनुष्का चौधरी को हराया। पीलीभीत के दिव्यांशु और गाजियाबाद की अनुष्का त्यागी की जोड़ी ने लखनऊ के यशवर्धन और श्रियांशी मिश्रा को शिकस्त दी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएल खट्टर और सचिव अनिल मेहरोत्रा ने बताया कि यह प्रतियोगिता युवा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें उच्च स्तरीय मंच के लिए तैयार करने का एक बेहतरीन माध्यम साबित हो रही है। कोषाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने मैचों के स्तर की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों के कड़े मुकाबले खेल के प्रति उनके समर्पण को दर्शाते हैं।
यहां गौरव भसीन, विष्णु शंकर शर्मा, हिमांक, सुनील शर्मा, पवन अग्रवाल, गुलशन भसीन, मुख्य रेफरी इरशाद अहमद आदि मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार, बृहस्पतिवार को तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल मैच सुबह नौ बजे से और सेमीफाइनल मैच शाम तीन बजे से खेले जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें