फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के मामले में समझौता ने किया तो महिला को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराए गए दहेज उत्पीड़न के मामले में महिला ने समझौता नहीं किया तो पति ने पहले उसे धमकियां दी और फिर उसके मायके जाकर तीन तलाक दे दिया। महिला ने थाना बारादरी में तहरीर देने के साथ एसएसपी कार्यालय में भी शिकायत की है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

बारादरी इलाके की महिला की शादी 2010 में इसी इलाके में हुई थी। महिला के मुताबिक शादी के बाद दहेज के लिए उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा तो 2013 में उन्होंने पति और ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी और मायके चली गईं। इसके बाद ससुराल वाले उन्हें समझौता करने के लिए धमकाने लगे। आरोप है बुधवार रात करीब 11 बजे पति ससुर के साथ घर पहुंचा और गालीगलौज के बाद उन्हें तीन तलाक दे दिया। पता करने पर मालूम हुआ कि पति ने दूसरी शादी भी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें