फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की कॉल पर जांच करने को तुरंत पहुंचेगी वैन

विज्ञापन
कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल जानते नवनीत सहगल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

नोडल अफसर नवनीत सहगल ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

हृदय और मधुमेह के मरीजों की प्राथमिकता के आधार पर जांच और इलाज कराने को कहा

बरेली। कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की जांच के लिए एक फोन कॉल पर मोबाइल वैन उनके घर पहुंचेगी ताकि तत्काल जांच करके संक्रमितों को आसानी से चिन्हित किया जा सके। जिले के नोडल अफसर अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने विकास भवन में स्वास्थ्य और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमितों को तेजी से चिन्हित करने के साथ तत्काल इलाज शुरू कराने के लिए योजना तय की।
विज्ञापन

सहगल ने बैठक के बाद बताया कि तीनों कोविड अस्पतालों के प्रबंधन के साथ बेहतर प्रयास कर संक्रमण को रोकने की कार्ययोजना बनाई गई है। चूंकि कोरोना से सबसे ज्यादा खतरा हृदय और मधुमेह के मरीजों को है इसलिए ऐसे लोगों को जल्द चिन्हित करने के लिए उनकी जांच के साथ तत्काल इलाज शुरू कराना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्वे सर्विलांस को भी कलक्ट्रेट के इंटिग्रेटेड कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा ताकि उसकी रिपोर्ट आसानी से पता चल सके। उनकी डीएम नितीश कुुमार और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से बात हुई है। उन्हें बताया गया है कि एंटीजन टेस्ट के साथ कोरोना की हर दिन 1600 से 1800 सौ जांच हो रही हैं और जल्द ही यह संख्या दो हजार तक पहुंचा दी जाएगी। कोरोना की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग व्यवस्था कराएगा। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जल्द जारी होंगे। इस मौके पर डीएम नितीश कुमार, सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें