फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: मंडलायुक्त ने दिए थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के निर्देश, दिव्यांगों के फॉर्म भी भरवाएं

Sat, 09 Dec 2023 03:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मंडलायुक्त ने कहा कि थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या बढ़ाई जाए और दिव्यांग मतदाताओं के फार्म उनकी सुविधानुसार भरवाएं जाए। मतदाता सूची जितनी शुद्ध होगी, उतने ही पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराया जा सकता है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या बढ़ाई जाए और दिव्यांग मतदाताओं के फार्म उनकी सुविधानुसार भरवाएं जाए। मतदाता सूची जितनी शुद्ध होगी, उतने ही पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराया जा सकता है।

विज्ञापन


मंडलायुक्त ने अफसरों को निर्देश दिए कि एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवा वोटर बनने से छूटने न पाएं। यदि किसी व्यक्ति की ओर से 50 से अधिक फॉर्म जमा कराए गए हों तो उनकी जांच जरूर करा लें। प्रत्येक बूथ की पांच-पांच स्क्रूटनी एआरओ के माध्यम से करवाई जाए। जनप्रतिनिधियों ने कुछ गेटबंद कॉलोनियों में बीएलओ भेजकर फॉर्म भरवाने की बात कही।

नए मतदाताओं में 15 हजार पुरुष, 21 हजार महिलाएं
डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि अभियान के तहत तक 1,41,909 फॉर्म मिले हैं। 15 हजार पुरुषों व 21,500 महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले 21 हजार युवाओं को भी मतदाता बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें