फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बुजुर्गों को आयुष्मान बनाने में मंडल प्रथम, जिले का तीसरा स्थान

Thu, 05 Dec 2024 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाने में बरेली मंडल सूबे में अव्वल रहा। वहीं, बरेली जिले को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। इस सूची में शाहजहांपुर 16वें, बदायूं 26वें और पीलीभीत 38वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन

शासन से जारी आंकड़ों के मुताबिक 11,815 कार्ड बनाकर बरेली प्रदेश के शीर्ष जिलों में तीसरे स्थान पर दर्ज हुआ। 6,300 कार्ड बनाकर शाहजहांपुर प्रदेश में 16वें स्थान पर रहा। चार हजार कार्ड बनाकर बदायूं प्रदेश में 26वें स्थान पर है। पीलीभीत में 28 सौ कार्ड बने हैं। यह प्रदेश में 38वें स्थान पर दर्ज हुआ है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम और लोगों का योगदान है।

आयुष्मान योजना के जिला समन्वयक अनुराग मिश्रा के मुताबिक 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग घर बैठे स्मार्टफोन या इंटरनेट कनेक्टेड कंप्यूटर से कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए प्ले स्टोर या आयुष्मान भारत की वेबसाइट पर जाना होगा। 70 प्लस का विकल्प चुनकर संबंधित जानकारियां दर्ज करनी होंगी। आधार कार्ड और ओटीपी से सत्यापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें