महिला बीट के होंगे ये कार्य
हर जनपदीय बीट में एक पुरुष आरक्षी/मुख्य आरक्षी को रखा जाएगा। एक लिंक बीट आरक्षी/मुख्य आरक्षी को रखा जाएगा। हर महिला बीट में दो महिला आरक्षियों को रखा जाएगा। महिला बीट के कार्य में महिला व बच्चों संबंधी मुद्दों, अपराध एवं जागरूकता पर फोकस रहेगा।
बीट के सभी पुलिसकर्मियों के लिए शनिवार दो बजे से लेकर रविवार शाम छह बजे तक अपनी बीट में रहना, सूचना एकत्र करना, जनसंपर्क बनाना एवं अन्य बीट संबंधी कार्य करना अनिवार्य होगा। एसएसपी ने बताया कि एक नवंबर से इस प्रणाली को जिले में पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा।