फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिला अस्पताल का करेंगे निरीक्षण, व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने में जुटे रहे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक आज जिला अस्पताल का भी निरीक्षण करेंगे। दौरे को लेकर मंगलवार को दिनभर जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाती रहीं। साफ-सफाई और रंग-रोगन तक का काम कराया गया। मंगलवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में परिसर से लेकर वार्डों तक साफ-सफाई कराई गई। मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं, वार्डों की स्थिति और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर दिखाने के लिए कर्मचारी जुटे रहे।
विज्ञापन

सीएमओ ने जिला अस्पताल की सभी कक्षों को देखा। यहां तैनात डॉक्टर और कर्मचारियों पर समय पर ओपीडी में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। परिसर में संचालित जन औषधि केंद्र पर दवाओं की उपलब्धता भी जांची। सीएमओ ने बताया कि निरीक्षण में ज्यादातर व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। इस दौरान जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम शामिल
बरेली। जारी प्रोटोकॉल के अनुसार प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार को पूर्वाह्न 11:35 बजे राजकीय वायुयान से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से रवाना होंगे। दोपहर 12:05 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से 12:20 बजे ग्राम पिपरिया रामदयाल, रिठौरा में एक प्लाइवुड फैक्टरी का शुभारंभ करेंगे। दोपहर एक बजे जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 1:30 बजे कैंट स्थित युगवीणा लॉन में अनिल द्विवेदी के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2:10 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 2:15 बजे राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें