फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कैमुआ में सामान्य से 12 गुना अधिक मिले डेंगू के मच्छर, 63 फीसदी घरों में लार्वा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप थम नहीं रहा है। अब तक डेंगू के 36 मरीज मिल चुके हैं, जबकि मलेरिया के मामले 500 तक पहुंच गए हैं। इस बीच भमोरा ब्लॉक के कैमुआ गांव में मच्छरों की मौजूदगी को लेकर हुए सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। यहां सामान्य से 12 गुना अधिक हाउस पॉजिटिविटी मिली है। गांव के 63.3 फीसदी घरों में एडीज मच्छर का लार्वा मिलने से डेंगू के खतरे को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

डिवीजनल एंटोमोलॉजिस्ट एवं पीएसआई एजेंसी के प्रतिनिधि डॉ. अभिषेक कुमार के अनुसार, कैमुआ गांव में किए गए सर्वे में हाउस इंडेक्स 63.3 और कंटेनर इंडेक्स 21.5 दर्ज किया गया। एडीज मच्छरों का घनत्व चार पीएमएचडी मिला है। सामान्य स्तर से 12 गुना अधिक हाउस पॉजिटिविटी का मिलना गांव में मच्छरों के प्रजनन की गंभीर स्थिति को दर्शाता है।
बताया कि एडीज मच्छर के काटने से डेंगू फैलता है। यह साफ पानी में जमा होने वाली छोटी-छोटी जगहों पर पनपता है। घरों में रखे कूलर, गमले, पानी की टंकियां और अन्य बर्तन इसके प्रजनन के प्रमुख स्थान बन सकते हैं। ऐसे में घरों और आसपास जमा पानी की नियमित सफाई जरूरी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें