फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में बवाल: डीजे पर डांस को लेकर हुआ विवाद, लोहे की सरिया से किया हमला, 11 बराती घायल

Wed, 11 Mar 2026 11:20 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में मंगलवार रात एक बरात के दौरान बवाल हो गया। डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने बरातियों पर हमला कर दिया, जिससे 11 बराती घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।  
विज्ञापन
सीएचसी के बाहर जुटे पीड़ित पक्ष के लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के कछियानी खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर के पास बने एक बरातघर में मंगलवार रात बरात के दौरान डीजे पर डांस को लेकर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिए। आरोप है कि कुछ लोगों ने लोहे की सरिया से हमला कर दिया।  इससे 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी तिलहर पहुंचाया, जहां से आठ लोगों को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


बरेली जिले के थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव ढंढरुआ निवासी अखिलेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार रात प्रभात आर्य की बरात मैरिज लॉन में आई थी। बरात में डीजे पर डांस के दौरान युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि रात करीब 1:30 बजे गांव के ही करीब छह नामजद और कई अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे और बरातियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। 

यह भी पढ़ें- कोहरे का कहर: शाहजहांपुर में हाईवे पर रोडवेज बस और कार की भीषण भिड़ंत, लखीमपुर के तीन युवकों की मौत
विज्ञापन


सरिया और डंडों से किया हमला 
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने लोहे की सरिया और डंडों से हमला कर दिया, जिससे बराती जसवीर, जगबीर, दुर्वेश, अखिलेश, कालीचरन, रामू, पुष्पेंद्र, पवन, निखिल, विपिन और रजनीश घायल हो गए। घटना से मैरिज लॉन में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी तिलहर भिजवाया। 
विज्ञापन


डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद आठ घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ सीएचसी पहुंचे और घायलों के परिजनों से जानकारी ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें