फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्लॉटर हाउस वेस्ट मैनेजमेंट, एंटीबाॅयोटिक पेस्टिसाइड अवशेष की जांच पर हुआ मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में चल रहे भारतीय मीट विज्ञान संघ के 13वें राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन 40 शोध पत्र पढ़े गए। 30 पोस्टर प्रस्तुत किए गए। वैज्ञानिकों ने स्लॉटर हाउस वेस्ट मैनेजमेंट, एंटीबाॅयोटिक, पेस्टिसाइड अवशेष की जांच समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

पशुधन उत्पाद प्रोद्योगिकी विभाग के डॉ. एआर सेन ने बताया कि बृहस्पतिवार को चार सत्र आयोजित हुए। पहले सत्र की अध्यक्षता पूर्व एचओडी डॉ. बीडी शर्मा ने की। इसमें उन्नत जीनोमिक तकनीक, ऑर्गेनिक पशुपालन, हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग, हिमालयी क्षेत्रों में मटन-पोल्ट्री उत्पादन की रणनीतियों पर चर्चा हुई।
दूसरे सत्र में एनएमआरआई के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. बीएम नवीन अध्यक्ष रहे। मांस उत्पाद परख, पैकेजिंग टेक्नोलॉजी, स्लॉटर चेन की गुणवत्ता, ट्रेसबिलिटी सिस्टम, सेल्फ लाइफ इनहांसमेंट, इमर्जिंग टेक्नोलॉजी पर चर्चा हुई। 13 मौखिक, 15 पोस्टर प्रस्तुतियां हुईं।
विज्ञापन

तीसरे सत्र की अध्यक्षता डॉ. एन कोंडया ने की। इसमें शून्य अपशिष्ट पोल्ट्री प्रोसेसिंग, क्लीन लेबल उत्पाद, आवश्यक तेल भूमिका, सूअर मांस प्रसंस्करण पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए। 19 मौखिक और 18 पोस्टर प्रस्तुति हुई।
चौथे सत्र के अध्यक्ष एनआरसी मिथुन के निदेशक डॉ. गिरीश पाटिल रहे। यह सत्र इंटीग्रेटेड वन हेल्थ विजन पर आधारित रहा। इसमें 17 मौखिक और 10 पोस्टर प्रस्तुतियाें से वन हेल्थ पर जोर दिया गया। ब्यूरो

एंटीबॉयोटिक का ज्यादा सेवन स्वास्थ्य के लिए चिंताजनक
राष्ट्रीय सम्मेलन में वैज्ञानिकों ने मीट में एंटीबॉयोटिक की मौजूदगी और उसके निदान पर जोर दिया। कहा कि पशु, पक्षियों को निरोगी बनाने के लिए एंटीबाॅयोटिक का सेवन कराया जाता है। जो मांस, दूध आदि में भी पहुंचता है। एंटीबायोटिक के विकल्प तलाशने के प्रयास की चर्चा की। इसी सत्र में स्लॉटर हाउस वेस्ट मैनेजमेंट, एंटीबायोटिक, पेस्टिसाइड अवशेष विश्लेषण, नैनो-फिल्म आधारित पैकेजिंग, मीट एडल्टरेशन की जांच, कोल्ड प्लाज्मा तकनीक आदि बिंदुओं पर भी वैज्ञानिकों ने चर्चा की। पुरा छात्र मिलन कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें