फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विश्वनाथपुरम में तीन दिनों से आ रहा गंदा और बदबूदार पानी

Sun, 07 Jun 2026 10:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र के विश्वनाथपुरम में तीन दिनों से नलों में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। इससे स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल हो गया है। करीब एक हजार की आबादी रोजाना प्रभावित हो रही है। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडराने लगा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अंकित सक्सेना ने बताया कि क्षेत्र में पानी की नई पाइप लाइन व पीएनजी लाइन डाली जा रही है। इस कार्य के दौरान पुरानी पाइप लाइन कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। जमीन के भीतर पुरानी लाइन टूटने की वजह से जलापूर्ति की लाइन में नालियों का गंदा मिल जा रहा है। इससे घरों के नलों से बदबूदार और दूषित पानी आ रहा है। इस कारण लोगों को खाना बनाने और पीने के लिए बाहर से पानी मंगवाना पड़ रहा है।
गर्मी में पानी की समस्या को लेकर आक्रोशित लोगों ने नगर निगम प्रशासन से लिखित व मौखिक शिकायत दर्ज कराई है। अतुल कुमार का आरोप है कि नई लाइन डालने के नाम पर बरती जा रही लापरवाही ने मुसीबत खड़ी कर दी है। क्षेत्रीय लोगों ने क्षतिग्रस्त पुरानी पाइप लाइन की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को शुद्ध पेयजल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें