बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय (रुविवि) के कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग में सोमवार को एक नई डिजिटल इंक्लूजन लैब का उद्घाटन हुआ। यह अत्याधुनिक लैब आईसीआईसीआई बैंक के सहयोग से स्थापित की गई है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक में सशक्त बनाना है।
मुख्य अतिथि आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर और नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज के अध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार सिंह ने लैब का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने की। उद्घाटन समारोह में कुलपति ने कहा कि यह लैब विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सशक्त करेगी और उन्हें समाज के डिजिटल परिवर्तन में अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार करेगी। बताया कि इस लैब के जरिए छात्र-छात्राओं को उन्नत प्रशिक्षण और शोध के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान सीएसआईटी विभागाध्यक्ष प्रो. विनय ऋषिवाल, डीन एफईटी डॉ. अर्चना गुप्ता, डीन अकादमिक प्रो. एसके पांडेय, मुख्य प्रॉक्टर प्रो. रविंदर सिंह, प्रो. एसएस बेदी आदि मौजूद रहे। संवाद