महाराष्ट्र और तमिलनाडु में मिली लोकेशन
साइबर थाना पुलिस इस मामले में की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। आरोपियों के बैंक खातों व मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही है। इनसे संबंधित कुछ ई-मेल किए गए हैं। फिलहाल, ई-मेल के जवाब मिलने का इंतजार किया जा रहा है। संबंधित नंबरों की लोकेशन महाराष्ट्र और तमिलनाडु में मिल रही है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर टीम इन स्थानों पर भी जांच व दबिश के लिए जा सकती है।
क्या होता है डिजिटल अरेस्ट
डिजिटल अरेस्ट ब्लैकमेल करने का नया तरीका है। साइबर थाने के इंस्पेक्टर नीरज सिंह के मुताबिक डिजिटल अरेस्ट स्कैम के शिकार वह लोग होते हैं जो अधिक पढ़े-लिखे और कंप्यूटर फ्रेंडली होते हैं। डिजिटल अरेस्ट का मतलब है कि कोई आपको ऑनलाइन धमकी देकर वीडियो कॉलिंग के जरिए आप पर नजर रख रहा है। अक्सर डिजिटल अरेस्ट के दौरान साइबर ठग खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को धमकाते और अपना शिकार बनाते हैं।