फतेहगंज पश्चिमी। डायल 112 पुलिस पर पीड़ित के साथ ही हाथापाई और मोबाइल फोन छीनने का आरोप लगा है। शिकायत अधिकारियों से करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। पीड़ित ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी है।
मोहल्ला भिटौरा निवासी संजय सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह खराब डिश ठीक करने आए कस्बे के युवक ने उनके घर में रखे पर्स से करीब नौ हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत पर डायल 112 पुलिस उनके बेटे हर्षवर्धन को गाड़ी में बैठाकर आरोपी के घर ले गई। डायल 112 पुलिस ने आरोपी को भी गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कहीं से कॉल आने पर पुलिस ने आरोपी युवक को रास्ते में छोड़ दिया। हर्षवर्धन ने विरोध कर अधिकारियों से शिकायत करने के लिए अपना फोन निकाला तो पुलिसकर्मियों ने उसे छीन लिया। उसका सिम तोड़ दिया। उसको लात-घूंसों से पीटा गया और बिना फोन दिए चले गए। सीओ हाईवे शिवम आशुतोष ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद