बरेली। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सिर पर हैं। तैयारियों को लेकर विद्यार्थी परेशान हैं। अमर उजाला विशेषज्ञों के जरिये उनकी समस्याओं का निराकरण करा रहा है। आज के अंक में हम हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान विषय की जानकारी लेकर आए हैं। भौतिक विज्ञान की प्रवक्ता अर्चना श्रीवास्तव के मुताबिक उत्तर लिखने के साथ संबंधित डायग्राम अवश्य बनाएं। इससे आपको पूरे अंक मिलेंगे। सही और स्पष्ट लिखें। कई बार परीक्षार्थी कॉपी भरने का प्रयास करते हैं, मूल्यांकन में इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नियमित रूप से मॉडल पेपर सॉल्व करें। इससे आपका समय प्रबंधन बेहतर होगा।
इस तरह करें तैयारी- अति लघु उत्तरीय प्रश्नों की तैयारी अच्छी तरह करें।
- डायग्राम बनाने का अच्छी तरह अभ्यास करें।
- डर व संशय को खुद पर हावी न होने दें।
परीक्षा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
- प्रश्नपत्र को अच्छी तरह पढ़ें।
- कॉपी में सभी जानकारी ठीक से भरें।
- हर उत्तर पर प्रश्न नंबर जरूर डालें।
- कॉपी में अनावश्यक चीजें न लिखें।
महत्वपूर्ण टॉपिक
हाईस्कूल : विद्युत धारा, एसी जनरेटर, डीसी जनरेटर। प्रकाश का परावर्तन, अपवर्तन के नियम, प्रतिबिंब का बनना। दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में ये दोनों यूनिट महत्वपूर्ण हैं। अति लघुउत्तरीय प्रश्न अन्य भाग से भी पूछे जा सकते हैं।
इंटरमीडिएट : प्रकाश का परावर्तन, अपवर्तन प्रकाशिक यंत्र, प्रकाश का विवर्तन, प्रकाश का प्रकीर्णन और ध्रुवण। सेमीकंडर, डायोड, गेट, चुंबकत्व, आइंस्टीन का प्रकाश विद्युत प्रभाव और आइंस्टीन का प्रेषण।