फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श ग्राम योजना में धर्मेंद्र कश्यप ने एक और गांव गोद लिया

Fri, 02 Sep 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की सांसद आदर्श ग्राम योजना में आंवला के भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने एक और गांव बसावनपुर को गोद ले लिया है। हालांकि पिछले साल उन्होंने ओंधी गांव को गोद लिया था। उस गांव के विकास को न तो केंद्र सरकार से कोई फंड मिला और न ही विकास के कोई काम कराए गए। यहां तक कि सांसद ने अपनी निधि से भी उस गांव में कोई काम नहीं कराया। 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक सांसद को अपने लोकसभा क्षेत्र में हर साल कम से कम अति पिछड़े गांव को गोद लेकर उसे आदर्श बनाने के निर्देश दे रखे हैं। इसके तहत वित्तीय वर्ष 2015-16 में धर्मेंद्र कश्यप ने ओंधी गांव को गोद लिया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव की बदहाली का सर्वे कर विकास के प्लान भी बनाए। इन योजनाओं को शासन को भी भेजा गया लेकिन विकास के नाम पर गांव में कुछ नहीं हो पाया। 
इधर, वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने फरीदपुर ब्लाक के बसावनपुर गांव को आदर्श सांसद योजना में विकसित करने के लिए चुना है। सांसद की ओर से इस गांव को आदर्श बनाने के संकल्प के साथ इस गांव के विकास के लिए प्रस्ताव ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) को भेजे गए हैं। लगभग चार हजार की आबादी वाले बसावनपुर गांव का मजरा मकैनिया कश्यप बहुल है। पंचायत में कश्यप और ठाकुर आबादी बराबर है। फरीदपुर से 14 किलोमीटर दूर इस गांव को जाने वाली सड़क जर्जर है। प्रधान बालकृष्ण कश्यप का कहना है कि मजरा मकैनिया में अधिकांश परिवार गरीब हैं। इनमें अधिकांश मजदूरी करते हैं।  
विज्ञापन

हां हमने बसावनपुर को आदर्श बनाने के लिए सांसद योजना में प्रस्ताव भेजा है। पिछले साल गोद लिए गांव ओंधी में काम नहीं हो पाया। इसकी डिटेल मैं बाद में बताऊंगा। धर्मेंद्र कश्यप, सांसद आंवला 
विज्ञापन

सांसद के आदर्श गांव का प्रस्ताव अभी मिला नहीं है। जब प्रस्ताव मिलेगा तो उस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिव सहाय अवस्थी, सीडीओ 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें