फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धंतिया के हवाला ठग 450 खातों में कर रहे थे लेनदेन

विज्ञापन
रुपये - फोटो : demo photo
विज्ञापन

300 बैंक खाते पुलिस ने कराए सीज, इन सभी खातों में मौजूद है रकम
विज्ञापन

दिल्ली से बरेली तक फैला है हवाला कारोबार का जाल

बरेली। देश के सबसे बड़े हवाला सरगना नरेश जैन के दिल्ली में एक दिन पहले ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के हाथों गिरफ्तार होने के बाद बरेली का हवाला नेटवर्क फिर रडार पर आ गया है। इस बीच सामने आया है कि पिछले दिनों पुलिस ने धंतिया के जिन 14 लोगों को हवाला सेे लेेनदेन के चलते गिरफ्तार किया था, वे लोग 450 से ज्यादा खातों में रुपयों का लेनदेन कर रहे थे। इनमें से करीब 300 बैंक खाते ऐसे सामने आए हैं, जिनमें अब भी रुपये मौजूद हैं। पुलिस ने इन्हें सीज करा दिया है और अब जल्द ही आगे जांच की जाएगी।
विज्ञापन

दो महीने पहले फतेहगंज पश्चिमी के गांव धंतिया में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर 14 लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से कई लग्जरी कार, लैपटॉप, मोबाइल व नकदी बरामद की थी। लॉकडाउन के दिनों में दिल्ली से घर लौटे ये लोग गांव में शानदार जिंदगी जी रहे थे और आसपास के गांवों में रहने वाले कई लोगों के खाते संचालित कर रहे थे। पुलिस धंतिया के पूरे रैकेट को शुरुआत में हवाला धंधे से जोड़कर देख रही थी लेकिन बाद में पुलिस की जांच इन लोगों के साइबर ठगों से जुडे़ होने पर आकर सिमट गई। हवाला से जुड़े साक्ष्य पुलिस अभी तक नहीं जुटा सकी है जबकि इन लोगों के हवाला कारोबार से जुडे़ होने के इनपुट पहले से मिल रहे थे। सूत्रों का कहना है कि बरेली के परतापुर और धंतिया से गिरफ्तार हुए हवाला कारोबारियों के तार दिल्ली से जुडे़ थे। ये लोग दिल्ली के बडे़ शोरूम मालिकों और व्यापारियों के संपर्क में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें