फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरकलीगंज में मंदिर के पास से शराब की दुकान खुलने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

गांव वाले इकट्ठे हुए तो दुकान बंद कर भाग गया सेल्समैन

बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के गांव बरकलीगंज में मंदिर और प्राथमिक विद्यालय के पास शराब की दुकान खोलने के विरोध में गुरुवार को ग्रामीण लामबंद हो गए। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए दुकान को घेरा तो सेल्समैन दुकान बंद करके भाग गया। बाद में मंदिर के महंत ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर दुकान हटवाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

बरकलीगंज के गोपाला सिद्ध मंदिर के पास ही स्कूल है। महीना भर पहले मंदिर से महज 15 कदम दूर शराब की दुकान खोल दी गई। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया तो उसे बंद करके दूसरी दुकान 100 मीटर दूर स्कूल के पास खोल दी गई। गुरुवार को ग्रामीणों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया तो सेल्समैन दुकान बंद करके भाग गया। मौके पर पहुंचे क्यारा गांव के प्रधान सर्वेश्वर सिंह ने कहा कि दुकान का ठेका मानपुर चिकटिया गांव के नाम से है, लेकिन उसे बरकलीगंज में खोला गया है। मंदिर के पास शराबियों का जमावड़ा रहता है। वहां मांस, मछली भी बिकती हैं। बाद में मंदिर के महंत नारायण गिरि ने लोगों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर दुकान हटवाने की मांग की।

मंदिर फरीदपुर थाना क्षेत्र में है, जबकि शराब की दुकान कैंट क्षेत्र में है। दुकानदार को शराब की दुकान दूसरी जगह शिफ्ट करने को कह दिया गया है। - धर्मेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर कैंट 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें