फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ के सामने एसडीओ से धक्कामुक्की

Thu, 29 Jan 2015 12:44 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कहने को शासन ने बिजली चोरी के खिलाफ पूरी सख्ती से अभियान चलाने का निर्देश देते हुए पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी भी तय की है लेकिन बुधवार को बड़ा बाजार में व्यापारियों ने बिजली चेकिंग के खिलाफ न सिर्फ हंगामा करते हुए चेकिंग नहीं कर दी बल्कि शास्त्री मार्केट में चप्पल दुकानदार घोसी ने सीओ और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में एसडीओ से धक्कामुक्की तक कर डाली। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि मीटर बदलने के नाम पर उनका शोषण किया जा रहा है। जमकर हंगामे के बीच दुकानदार के विरोध के चलते टीम उसका कनेक्शन तक चेक नहीं कर पाई। टीम को घेर लिए जाने की सूचना पर एसएसपी के निर्देश पर और फोर्स भेजा गया। इसके बाद एक घंटे तक पुलिस चौकी में बैठकर व्यापारियों और बिजली अधिकारियों की सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में बातचीत हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। आखिरकार टीम को बड़ा बाजार में अपना अभियान छोड़कर लौटना पड़ा। बाद में जेई ने घोसी पर मुकदमा जरूर दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर 12 बजे अधिशासी अभियंता संदीप मित्तल की अगुवाई में बड़ा बाजार की आर्य समाज गली के पास बिजली विभाग की टीम ने रॉयल लेडीज पर्स की दुकान से चेकिंग शुरू की। टीम मीटर चेक करने लगी तो पास के शहजादे शम्सी, फुरकान शम्सी और इफ्तिखार शम्सी ने हंगामा शुरू कर दिया और टीम को मीटर बदलने से रोक दिया। बिजली विभाग की टीम के मुताबिक शहजादे शम्सी की होटल के साथ कास्मेटिक और मच्छरदानी की दुकान है। उन्होंने खुद भी कभी अपना मीटर चेक नहीं करने दिया। उनके यहां मैनुअल मीटर लगा है। काफी बकाया होने के बावजूद शहजादे कभी अपना बिल भी नहीं दिखाते। अपने इलाके में चेकिंग रोकने के लिए शहजादे ने सुनियोजित ढंग से हंगामा करा दिया। बाजार में हंगामा होने की सूचना पर कई व्यापारीनेता भी आ गए जिनके कहने पर दुकानें बंद कर दी गईं। व्यापारी नेता देवेंद्र जोशी, संजय आनंद भी पहुंच गए।
इस बीच डीआईजी आरकेएस राठौर को हंगामे की सूचना मिली तो उन्होंने एसएसपी को फोन करके मौके पर फोर्स भेजने को कहा। एसएसपी ने एसपी सिटी को फोन करके मौके पर फोर्स भिजवाया। पुलिस के सामने व्यापारी नेताओं ने कहा कि आज चेकिंग टाल दी जाए और शुक्रवार को कराई जाए। काफी देर बातचीत के बाद टीम को यहां अपना अभियान रोककर शास्त्री मार्केट जाना पड़ा। विभाग के मुताबिक बड़ा बाजार में 80 फीसदी लोग न सिर्फ बिजली चोरी कर रहे हैं बल्कि बकाएदार भी हैं। व्यापारियाें ने भी अभियान को लेकर कई सवाल खड़े किए। बिजली विभाग का कहना है कि व्यापारी हमेशा सरचार्ज माफ करने, चेकिंग न करने और मीटर न बदलने को लेकर अड़े रहते हैं।
विज्ञापन


आखिरकार व्यापारियों की ही चली
जांच करने आई टीम को लौटाने के बाद व्यापारी इसी बात पर अड़े रहे कि जांच आज नहीं होने देंगे। उन्होंने पहले गुरुवार कहा लेकिन चूंकि इस दिन बाजार बंद रहता है इसलिए चेकिंग के लिए शुक्रवार का दिन तय हुआ। एक्सईएन पीए मोगा और संदीप मित्तल के साथ सिटी मजिस्ट्रेट उमेश चंद्र मंगला भी काफी जद्दोजहद करते रहे लेकिन व्यापारी अपनी बात मनवाकर ही माने।

66 हजार बकाया है घोसी पर
शास्त्री मार्केट में मोहम्मद घोसी की छोटी सी चप्पल की दुकान पर 66 हजार रुपये का बिल बकाया था। विभाग की टीम को उसने मीटर चेक करने से रोकने के लिए खूब झिकझिक की। अपना नया कनेक्शन बता रहे घोसी की दुकान में वर्ष 2007 का मीटर लगा था। कनेक्शन काटने पर एसडीओ पीके सिंह से घोसी ने धक्कामुक्की भी की। पुलिस ने जैसे-तैसे उसे रोका। उसे थाने भी बुलवाया गया। जेई पवन चंद्रा की तहरीर पर दुकानदार घोसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें