फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु, निकाली निशान यात्रा

Mon, 03 Nov 2025 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। देवोत्थान एकादशी पर बाबा श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी के मोहल्ला साहूकारा के राधा रमण मंदिर में एक शाम खाटू बाले के नाम से संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन में शाहजहांपुर से आए रघुवीर सिंह लक्खा ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने आया जन्मदिन श्याम का..., हारे के सहारे आजा..., नैना जो मिले हैं घनश्याम से..., तीन बाण के धारी तीनों बाण चलाओ न... आदि भजन सुनाए।
फरीदपुर के गोपाल मिश्रा ने भी अपने भजनों पर भक्तों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। मंदिर के मुख्य प्रबंधक विश्व मोहन अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भजन संध्या के बाद भक्तों ने बाबा की आरती की। यहां विश्व मोहन अग्रवाल, सतीश सिंघल, दिनेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, सुबह छह बजे टिसुआ स्थित खाटू श्याम के मंदिर से निशाना यात्रा निकाली गई। यात्रा में वेदप्रिय, शिवनंदन, ब्रजनंदन, महेश ,पन्नू ठाकुर, मोनू, विनय सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-
यात्रा पर बरसाए फूल
नवाबगंज। डाकखाने के पास से श्री श्याम परिवार की ओर से बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर निशाना यात्रा धूमधाम से निकाली गई। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार और नरेंद्र सिंह राठौर ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। मुख्य मार्ग, कचहरी मार्ग, बाईपास मार्ग होते हुए राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचकर यात्रा संपन्न हुई। निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालु बाबा के भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा से यात्रा का स्वागत किया गया। सनी गुप्ता, रितिक गुप्ता, सोनू गुप्ता, कुलदीप पांडे, आशीष गुप्ता, लव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें