फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: हाई टेंशन लाइन से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, कई लोग झुलसे

Tue, 20 Nov 2018 03:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिले के हाफिजगंज में श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस हाई टेंशन लाइन से टकरा गई। इस हादसे में कम से कम आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रामसनेही समप्रदाय के श्रद्धालुओं से भरी बस मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे दर्शन कर लौट रही थी। इस दौरान गांव आसपुर हसन अली में बस हाई टेंशन लाइन को छू गई। बस के हाईटेंशन लाइन को छूते ही आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से झुलस गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को पास के केयर अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में कई श्रद्धालुओं की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें