फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: देवहा पुल 27 दिनों के लिए बंद बीसलपुर मार्ग पर वाहन डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। देवहा पुल के एक्सपेंशन ज्वॉइंट क्षतिग्रस्त होने की वजह से बरेली-बीसलपुर रूट पर मंगलवार से 15 दिसंबर तक, यानी 27 दिनों के लिए वाहनों को डायवर्ट किया गया है।सोमवार से ही पुल की मरम्मत शुरू करा दी गई है। इस दौरान यहां कई बार जाम भी लगा। मंगलवार से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। एनएचएआई के अधिशासी अभियंता शशांक भार्गव ने बताया कि एनएच-720 बी पर स्थित देवहा नदी के पुल की मरम्मत के लिए वाहनों का आवागमन बंद किया गया है। इस संबंध में राजस्व विभाग, पुलिस और यातायात पुलिस को पत्र भेजकर परिवर्तित मार्ग से वाहनों का आवागमन कराने का अनुरोध पहले ही किया जा चुका है। 18 नवंबर से 15 दिसंबर तक छोटे वाहनों का आवागमन अहिरौला चौराहे से क्योलड़िया, मेथी चौराहा, बरखेड़ा होते हुए बीसलपुर तक किया जाएगा। बड़े वाहनों को भुता से फरीदपुर, तिलहर, निगोही होते हुए गुजारा जाएगा।
विज्ञापन

इससे बरेली-बीसलपुर के बीच करीब 40 किमी दूरी बढ़ जाएगी। रोडवेज के आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि दूरी का आकलन कर किराया भी बढ़ाया जाएगा। बरेली-बीसलपुर के बीच रोडवेज बसों का किराया 25 रुपये तक बढ़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें