फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ तो सुधरी रजऊ की सेहत

Fri, 30 Jan 2015 01:00 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस रजऊ परसपुर, मंझा और मिलक मझारा गांव में अमर उजाला ने स्वास्थ्य शिविर लगाए थे और लोगों को जागरूक किया था, वहां अब बदलाव आने लगा। संक्रामक रोगों का प्रकोप कम हुआ है और लोग अपनी सेहत को लेकर सचेत भी हुए हैं।
विज्ञापन

फरीदपुर इलाके के रजऊ परसपुर गांव में संक्रामक रोग तेजी से फैल रहे थे। इसकी बड़ी वजह परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र से जा रही सीवर लाइन के बीच-बीच में क्षतिग्रस्त होने से गंदे नाले का रूप ले लेना था। सत्रह नवंबर 2014 को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रजऊ परसपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था। अमर उजाला में खबर छपने के बाद सीवर लाइन दुरुस्त करा दी गई। ग्राम प्रधान किरन यादव के पति चंचल कुमार यादव ने बताया कि रामा श्यामा पेपर मिल प्रबंधन ने सीवर लाइन दुरुस्त कराने के साथ गांव में दो हैंडपंप भी लगवा दिए। गांव के एक हिस्से में बिजली के पोल लगाने के साथ लाइन खिंच गई है। रजऊ परसपुर के मजरा पीतमपुर में बीमारियां फैली थी। वहां कई इंटरलॉकिंग रोड बना दिए गए हैं।
क्यारा ब्लाक का मंझा गांव रामगंगा किनारे बसा होने से वहां संक्रामक रोग फैलते रहते हैं। मगर अशिक्षा की वजह से लोग डॉक्टर के पास जाने के बजाय देशी नुस्खा आजमाते रहते थे। 18 नवंबर 2014 को उमर उजाला फाउंडेशन ने मंझा गांव में निशुल्क हेल्थ कैंप लगाया। पूर्व प्रधान सर्वेश्वर सिंह ने बताया कि शुरुआती लाभ कैंप में मिली दवाइयों से हुआ। इसके बाद कई लोग सरकारी अस्पताल जाने लगे। मंझा गांव के राय सिंह, बेचे लाल और अशोक ने बताया कि गांव में कच्ची दारू का ज्यादा चलन है। इस पर अंकुश लगे तो स्थित काफी सुधर जाएगी।
विज्ञापन

---
निशुल्क कैंप कल से
अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से दुबारा फ्री हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे। पहले दिन 31 जनवरी को कैंप रजऊ परसपुर, एक फरवरी को मंझा और दो को मिलक मझारा गांव में आयोजित होगा। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों का चेकअप, फ्री ब्लड टेस्ट करने के साथ मुफ्त दवाएं दी जाएंगी। कैंप सुबह दस बजे से दोपहर करीब दो बजे तक चलेगा। इसका लाभ उठाने के लिए मरीज अपना रजिस्ट्रेशन संबंधित प्रधान के पास करा सकते हैं।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें