फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे के पीडी ने एक्सईएन को नोटिस भेजा

Thu, 26 Mar 2015 01:27 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के पास बरेली-सीतापुर फोरलेन के लिए अधिग्रहीत जमीन पर बिजली विभाग ने दर्जन भर पोल लगा दिए। यही नहीं पिछले महीने मौका मुआयना करने पहुंचे नेशनल हाईवे के अफसरों आपत्ति की लेकिन उसे भी अनदेखा कर दिया। चिट्ठी पर भी बिजली विभाग ने कोई ध्यान नहीं दियातो नेशनल हाईवे अथारिटी के परियोजना अधिकारी ने अब दोबारा चिट्ठी लिखकर चेतावनी दी है कि इन खंभों को न हटाने पर हाईवे अथारिटी खुद हटाकर जब्त कर लेगी। खंभों के हटाने पर जो खर्च होगा वह भी बिजली विभाग से वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथारिटी के परियोजना प्रबंधक कर्नल आरएस पुरी ने इस बारे में डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि बरेली से सीतापुर तक प्रस्तावित फोरलेन के लिए 40 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इस पर सड़क का चौड़ीकरण प्रस्तावित है लेकिन इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के आसपास चौराहे की ओर बिजली विभाग ने दर्जन भर खंभे लगा दिए हैं। यह कंट्रोल आफ नेशनल हाईवे (लेंड एंड ट्रैफिक) एक्ट 2002 की धारा 24 की उपधारा एक का उल्लंघन है। दूसरी ओर बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता हरि प्रकाश गुप्ता ने बताया है कि अवैध खंभे हटाने के लिए एक्सईएन को निर्देश दे दिया गया है। जल्द खंभे हटा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें