फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली-बदायूं रोड के लिए10 करोड़ और मिले

Mon, 02 Mar 2015 12:32 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली-बदायूं रोड फोरलेन चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी बरेली और बदायूं को पांच-पांच करोड़ रुपये शासन से और मिल गए हैं। 54 किलोमीटर लंबी सड़क पर फोरलेन चौड़ीकरण का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। अब तक इस पर 22 करोड़ से ज्यादा की धनराशि खर्च हो चुकी है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव पर बरेली से बदायूं तक 54 किलोमीटर लंबी सड़क फोरलेन चौड़ीकरण के लिए दो साल पूर्व स्वीकृत हुई थी। सड़क के 24 किलोमीटर तक फोरलेन चौड़ीकरण का काम पीडब्ल्यूडी और शेष का काम पीडब्ल्यूडी बदायूं करा रहा है। पीडब्ल्यूडी फोरलेन चौड़ीकरण की राह में बाधा बने बिजली पोल और पेड़ों की शिफ्टिंग के लिए नौ करोड़ से ज्यादा का भुगतान वन और बिजली विभाग को एक साल पहले ही कर चुका है। फिर भी अब तक दोनों काम पूरे नहीं हो पाए हैं। एक अरब 20 लाख की लागत से स्वीकृत सड़क पर फोरलेन चौड़ीकरण का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। हाल ही में शासन ने बरेली और बदायूं पीडब्ल्यूडी को काम में तेजी लाने के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये और आवंटित किए हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता संजीव भारद्वाज का कहना है कि बरेली-बदायूं रोड फोरलेन चौड़ीकरण के लिए 10 करोड़ रुपये रिलीज हो गया है लेकिन अभी डिटेल नहीं आई है। सड़क के फोरलेन चौड़ीकरण का काम सितंबर 2015 तक पूरा होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें