भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र को अच्छे युवाओं की जरूरत है, इसके लिए वह अच्छे कॉलेजों से विद्यार्थियों का चयन भी करते हैं। रविवार को पब्लिक अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत यहां आए भाभा के विशेषज्ञों ने फिजिक्स विभाग के हेड डॉ. संजीव सक्सेना से केंद्र में काम करने के लिए 60 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की मांग की। डॉ. सक्सेना ने बताया कि भाभा के विशेषज्ञ एक निर्धारित तिथि में विद्यार्थियों को मुंबई स्थित अपने मुख्यालय में बुलाकर इंटरव्यू लेंगे।
बरेली कॉलेज में लगे कई मॉडल
बरेली। पब्लिक अवेयरनेस प्रोग्राम के तरह बरेली कॉलेज में आई भाभा की टीम ने फिजिक्स विभाग में कई मॉडल लगाए। ऊर्जा बनाने, खारे पानी को शुद्ध पानी में तब्दील करने जैसे कई मॉडल विद्यार्थियों ने उत्सुकता से देखे। बरेली कॉलेज के छात्र मलिक राजपूत ने भी अपना मॉडल लगाया। इस मौके पर कॉलेज सभागार में हुई सेमिनार में भाभा के कार्यक्रम क्रियान्वयन हेड डॉ. रामामूर्ति, नरोरा परमाणु केंद्र के डॉ. अशोक गुप्ता और डॉ. गौरव शर्मा, एएमयू के प्रोफेसर डॉ. आर प्रसाद और रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. वीपी सिंह ने विचार रखे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव, फिजिक्स के हेड डॉ. संजीव सक्सेना, डॉ. वीपी सिंह और डॉ. अविनाश आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।