फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास परिषद ने दूसरे दिन नहीं तोड़े अवैध निर्माण

विज्ञापन
सूरजभान स्कूल में तोड़फोड़ करती टीम। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
अभियान के नाम पर सिर्फ बंद दुकानोें के चबूतरे तोड़े गए
विज्ञापन

सूरजभान स्कूल प्रबंधन फिर अफसरों पर पड़ा भारी
बरेली। आवास विकास परिषद ने राजेंद्रनगर आवासीय योजना में अवैध रूप से बने सूरजभान स्कूल भवन, और शोरूम तोड़ने के लिए प्रशासन से दो दिन के लिए फोर्स और मजिस्ट्रेट मांगे थे। परिषद की टीम ने पहले दिन सूरजभान स्कूल के छज्जे तोड़कर अभियान बंद कर दिया। दूसरे दिन सुबह से शाम तक एक भी अवैध निर्माण नहीं ढहाया गया।
परिषद और अवैध निर्माणकर्ताओं के बीच सांठगांठ एक बार फिर उजागर हुई है। इसके तहत दूसरे दिन परिषद की टीम ने सूरजभान स्कूल में अवैध निर्माण तोड़ने की जिम्मेदारी प्रबंधन को ही दे दी। प्रबंधन ने स्कूल परिसर में चिह्नित अवैध निर्माण तोड़ने की जगह कैंटीन आदि के शेड इधर-उधर कर दिए। इसके साथ ही राजेंद्रनगर ए-ब्लॉक में चिह्नित 17 दुकानोें के अवैध निर्माण को छुआ तक नहीं गया। आवासीय क्षेत्र में बने बड़े-बड़े शोरूम पर कार्रवाई नहीं होने से लोग आश्चर्य में हैं, क्योंकि करोड़ों रुपये लागत से कई ब्रांडेड शोरूम विभागीय मिलीभगत से बना लिए गए हैं। कुछ स्थानों पर अभी तक निर्माण हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से दोपहर तक अतिक्रमण विरोधी अभियान दस्ते की मदद के लिए फोर्स मौजूद रही लेकिन परिषद ने कोई कार्रवाई नहीं की। काफी देर बाद फोर्स को जाने के लिए कह दिया गया। ए-ब्लाक में चिह्नित 17 दुकानों पर कार्रवाई करने की जगह कुछ चबूतरे आदि तोड़कर अभियान बंद कर दिया गया।

विभागीय संपत्ति नीलामी में व्यस्तता होने से मंगलवार में अभियान प्रभावित रहा। अब 15 दिन बाद फिर से अवैध निर्माणों पर कार्रवाई होगी।
- राजीव कुमार, एक्सईएन आवास विकास परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें