फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी और मेडिकल कालेज बनाने के लिए प्राथमिकता से हो आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। करोड़ों के घाटे में चल रही बीडीए की रामगंगा आवासीय परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने बीडीए उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल समेत अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग करके मंत्र दिए। उन्होंने नक्शा पास कराने और छोटी-मोटी खामियों के लिए लोगों को दौड़ न लगवाने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन

मीटिंग में कमिश्नर ने कहा, नक्शा और उसकी सारी औपचारिकताएं ऑनलाइन पूरी कराने संबंधी व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए। ताकि लोगों को सहूलियत मिले और अवैध निर्माण पर शिकंजा कसा जा सके। उन्होंने अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा अवैध निर्माण को लेकर कमिश्नर कोर्ट से जारी होने वाले आदेशों के साथ ही बीडीए खुद भी इन्हें रोकने के लिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करे। कमिश्नर ने बीडीए की स्कीमों के लिए आवंटित जमीन की दोबारा पैमाइश करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान बीडीए उपाध्यक्ष ने कमिश्नर को बीडीए के 12 करोड़ के लाभ के बारे में बताया।
रामगंगा परियोजना में बनवाई जाएं यूनिवर्सिटी और मेडिकल कालेज
कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने बीडीए के अधिकारियों को यह सुझाव दिया कि काफी समय से लटकी रामगंगा आवासीय परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए वहां किसी निजी यूनिवर्सिटी, मेडिकल कालेज या अन्य बड़ी शैक्षिक संस्थाओं को लाने की प्लानिंग की जाए। उन्होंने वहां फर्नीचर पार्क तैयार करने के लिए इस कारोबार से जुड़े लोगों को प्राथमिकता के आधार पर प्लाट आवंटित करने को कहा। साथ ही इस आवासीय परियोजना विकास में सहयोगी अन्य योजनाएं तैयार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें