फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से हट जाएगी फ्लाईओवर और ओवरब्रिज के निर्माण पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 23 अक्तूबर को आला हजरत के उर्स के बाद से दिवाली और भाईदूज तक प्रशासन ने निर्माणाधीन सेटेलाइट, चौपुला, लालफाटक पर ओवरब्रिज और फ्लाईओवर के कामों पर रोक लगा दी थी। अब उर्स और त्योहार सभी बीत गए हैं, लिहाजा पुलों के काम को गति देने की कोशिश शुरू कर दी गई है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि सेटेलाइट पर पिलर बन चुके हैं। उस पर छत डालने का काम शुरू होने जा रहा है। उधर, चौपुला-किला रोड पर भी पिलर की फाउडेंशन बनाने के लिए पाइलिंग सहित दूसरी मशीनों को शिफ्ट किया जाना है।
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाले चौराहे सेटेलाइट और चौपुला पर फ्लाईओवर बनाने का काम चल रहा है, जबकि लालफाटक रोड पर सेतु निगम ओवरब्रिज बना रहा है। आला हजरत के उर्स और दिवाली सहित कई त्योहारों पर भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने 23 से 27 अक्तूबर तक ओवरब्रिज और फ्लाईओवर के कामों पर रोक लगा दी थी। अब यह समय सीमा भी गुजर गई है। सेतु निगम के अफसरों का कहना है कि चौपुला फ्लाईओवर के लिए किला रोड पर काम शुरू करना है। चौकी चौराहा और अयूब खां चौराहा पर पिलर के लिए फाउंडेशन बन चुकी है, जबकि किला रोड पर फाउंडेशन इसलिए नहीं बन सकी, क्योंकि ट्रैफिक पुलिस ने उर्स और त्योहारों की भीड़ देखते हुए जाम की समस्या बढ़ने की दिक्कत बताई थी। अब फाउंडेशन शुरू करने के लिए पाइलिंग सहित दूसरी मशीनों को किला रोड पर शिफ्ट करने की तैयारी है। उधर, सेटेलाइट पर कैंट और ईसाइयों की पुलिया दोनों तरफ पिलर बन चुके हैं। उस पर बीम और छत बनाने का काम होना है, लेकिन रोक की वजह से इसका निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा था। अब एक-दो दिन में यह काम शुरू कराने की तैयारी है। उधर, लालफाटक पर भी ओवरब्रिज के निर्माण पर लगी रोक हट जाएगी। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि कोशिश रहेगी कि जल्द ही कामों को जोरशोर से शुरू कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें