फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तेरा क्या होगा कालिया.. डायलॉग बोलकर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दीपावली पर सोसाइटी के मैदान के बीचोबीच पिस्टल से फायरिंग करते हुए एक व्यापारी और उसके परिवार की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। व्यापारी शोले फिल्म का डायलॉग- अब तेरा क्या होगा कालिया, बोलकर फायर कर रहा है। वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो कार्रवाई के आदेश दिए गए। पुलिस सोसाइटी में पहुंची तो व्यापारी के घर ताला पड़ा मिला। पूछताछ में जानकारी मिली की वीडियो सोसाइटी के ही एक ग्रुप से वायरल हुई है। पुलिस ने जांच शुरू की तो अब व्यापारी पिस्टल को टॉय गन बताकर सफाई देता घूम रहा है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक व्यापारी का दीपावली पर हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में व्यापारी शोले फिल्म का चर्चित डायलॉग- अब तेरा क्या होगा कालिया, बोलकर फायरिंग करता नजर आ रहा है। फायर करने के बाद पास खड़े बच्चों से डायलॉग का अगला पार्ट बोलने को कह रहा है। ठीक इसके बाद एक अन्य वीडियो भी वायरल हुआ, इसमें एक महिला फायरिंग करती नजर आ रही है। महिला का साथ खड़ा एक अन्य व्यक्ति पिस्टल लोड करके उसे देता है और फिर महिला फायर करती है। दोनों वीडियो वायरल होते हुए पुलिस अधिकारियों तक पहुंचे तो हड़कंप मच गया। अफसरों ने इज्जतनगर थाना पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए। पुलिस के मुताबिक वीडियो पीलीभीत बाईपास स्थित ट्यूलिप टॉवर में बनाई गई है। फायरिंग करने वाला व्यापारी कैंट क्षेत्र का निवासी है। उसकी डीडीपुरम में सर्जिकल गुड्स की शॉप है। महिला उसकी रिश्तेदार बताई जा रही है। पुलिस मंगलवार सुबह सोसाइटी पहुंची तो जानकारी मिली की वहां मौजूद एक व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोसाइटी के ग्रुप में डाला था। किसी मेंबर ने वीडियो वहां से लेकर वायरल कर दिया। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कैंट पुलिस से व्यापारी के शस्त्र लाइसेंस की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें