फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने देवांश मेहरा और दीवा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पांच दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स वीक में हुईं विभिन्न स्पर्धाएं, पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन


बरेली। श्री राममूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च में 10 फरवरी से चल रहे पांच दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स वीक स्पर्धा-2026 का शनिवार को समापन हुआ। छात्र क्लब वर्व के सहयोग से आयोजित इस खेल महोत्सव में बीटेक और नर्सिंग विभाग के छात्रों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब देवांश मेहरा और दीवा ने अपने नाम किया।

बास्केटबॉल (पुरुष वर्ग) में एसआरएमएससीईटी एंड आर (टीम बी) विजेता रही, जबकि महिला वर्ग में एसआरएमएससीईटी एंड आर (टीम ए) ने बाजी मारी। वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में एसआरएमएससीईटी एंड आर और महिला वर्ग में नर्सिंग विभाग ने जीत दर्ज की। खो-खो पुुरुष वर्ग में एसआरएमएससीईटी एंड आर (टीम ए) और महिला वर्ग में नर्सिंग विभाग अव्वल रहा। कबड्डी में नर्सिंग विभाग ने पुरुष व महिला दोनों वर्गों में खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन




क्रिकेट और फुटबॉल में एसआरएमएससीईटी एंड आर (टीम बी) विजेता रही। बैडमिंटन (पुरुष वर्ग) में नर्सिंग विभाग के स्मिथ एलन व महिला वर्ग में बीटेक विभाग की पलक ने जीत दर्ज की। टेबल टेनिस (पुरुष वर्ग) में एसआरएमएससीईटी एंड आर के साकेत और निर्देश व महिला वर्ग में एसआरएमएससीईटी एंड आर की दीवा विजेता रहीं। शतरंज में नर्सिंग विभाग के अल्फैज और कैरम में एसआरएमएससीईटी एंड आर के रकीब रजा व उदय यादव ने खिताब जीता।
विज्ञापन




-एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुछ ऐसे रहे परिणाम-
स्पर्धा विभाग पुरुष वर्ग विजेता (पुरुष वर्ग) विभाग महिला वर्ग विजेता (महिला वर्ग)

100 मीटर दौड़ एसआरएमएससीईटी एंड आर देवांश मेहरा एसआरएमएससीईटी एंड आर
आन्या

शॉट पुट एसआरएमएससीईटी एंड आर मुनाजिर अली नर्सिंग

अनुपम

जैवलिन थ्रो नर्सिंग अक्षय प्रताप नर्सिंग

अनुपम यादव

लंबी कूद एसआरएमएससीईटी एंड आर देवांश मेहरा नर्सिंग


करीना कुमारी

डिस्कस थ्रो एसआरएमएससीईटी एंड आर सैयद मो. इद्राक नर्सिंग


साक्षी


- विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
प्रतियोगिता के प्रथम दिन कार्यक्रम का उद्घाटन ट्रस्ट सलाहकार सुभाष मेहरा ने किया। नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मुथु माहेश्वरी, डीन एकेडमिक्स सीइटी एंड आर डॉ. शैलेश सक्सेना, विभागाध्यक्ष, शिक्षक व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। समापन समारोह में विजेताओं और उपविजेताओं को पदक व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें