फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जैनब को मिला सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट का पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएल एग्रो स्टेडियम में दो दिवसीय नौवीं यूपी स्टेट पैरा पावरलिफ्टिंग और पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन
विज्ञापन



बरेली। यूपी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन और पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से बीएल एग्रो स्टेडियम में दो दिवसीय नौवीं यूपी स्टेट पैरा पावरलिफ्टिंग और पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। चैंपियनशिप में जैनब खातून को सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट का पुरस्कार दिया गया। पावरलिफ्टिंग श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट का सम्मान मोहम्मद जबीर को मिला। वहीं एथलेटिक्स वर्ग में चिराग पटेल और तृप्ति राजपूत को चैंपियनशिप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
पुरुष वर्ग एफ-37 गोला फेंक प्रतियोगिता में सहारनपुर के मो. वसीम मंसूरी ने प्रथम स्थान हासिल किया। एफ-53 चक्का फेंक में मेरठ के आयुष वर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

एफ-53 गोला फेंक में मेरठ के नितिन कुमार, आयुष वर्मा और आशीष ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। एफ-53 भाला फेंक में बागपत के आदित्य कुमार ने प्रथम, मेरठ के नितिन कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एफ-20 गोला फेंक में शामली के शिवम कुमार को प्रथम स्थान मिला।
टी-11 500 मीटर पुरुष वर्ग दौड़ में इटावा के रिषभ कुमार को पहला स्थान हासिल हुआ। टी-12, 13 वर्ग में बस्ती के प्रदीप कुमार वर्मा ने प्रथम स्थान पर अपना कब्जा जमाया। महिला टी-46 लंबी कूद में मुजफ्फरनगर की रितिका पाल को पहला स्थान मिला। टी-42 लंबी कूद में गाजियाबाद की तृप्ति राजपूत ने प्रथम स्थान हासिल किया। टी-47, 46 लंबी कूद पुरुष वर्ग में आजमगढ़ के अलताफ जावेद को पहला स्थान प्राप्त हुआ। टी-13 लंबी कूद में गाजियाबाद के यश ने प्रथम स्थान ग्रहण किया। टी-12 100 मीटर दौड़ पुरुष प्रतियाेगिता में गाजियाबाद के चिराग त्यागी को प्रथम स्थान मिला। एफ-44 पुरुष भाला फेंक प्रतियोगिता में आजमगढ़ के ओमप्रकाश चौहान ने पहला स्थान हासिल किया। एफ-64 भाला फेंक में बरेली के टोरजन बेग ने प्रथम स्थान हासिल किया।
एफ-12, 13 भाला फेंक में मुजफ्फरनगर के मो. बिलाल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। एफ-42, 43 भाला फेंक में सिद्धार्थ नगर के सागर ने प्रथम स्थान ग्रहण किया। एफ-42 गोला फेंक में उन्नाव के सूरज सिंह ने प्रथम स्थान पर अपना कब्जा जमाया। एफ-41 गोला फेंक वर्ग में शामली के सिद्धार्थ को पहला स्थान मिला। पुरुष वर्ग टी-45, 46, 47 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सहारनपुर के अवनीश कुमार ने प्रथम स्थान ग्रहण किया। एफ-52 चक्का फेंक में चंदौसी के सिंधु यादव को प्रथम स्थान मिला। टी-20 1500 मीटर और टी-20 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मथुरा के दीपांशु ने पहला स्थान ग्रहण किया।
इससे पूर्व प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। भारतीय पैरा ओलंपिक समिति के सदस्य जेपी सिंह ने बताया कि यह चैंपियनशिप राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन प्रक्रिया का आधार बनेगी और इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग और एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन


बरेली में भी की जाएगी पैरा शूटिंग रेंज की स्थापना
सीईओ, इंडिया पैरा पावरलिफ्टिंग नितिन आर्य ने बताया कि बीएल एग्रो के सहयोग से गाजियाबाद में देश की पहली पावरलिफ्टिंग और एथलेटिक्स अकादमी स्थापित की जाएगी। इसमें खिलाड़ियों को मुफ्त में प्रशिक्षण दिया जाएगा। बरेली में भी पैरा शूटिंग के लिए दूसरी अकादमी की स्थापना की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें