फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसपी यातायात के आदेश के बावजूद नहीं हटा अवैध स्टैंड

Mon, 23 Feb 2026 02:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बरेली। शासन के स्पष्ट निर्देश और अधिकारियों की सख्ती के बावजूद शहर में अवैध वाहन स्टैंड संचालित हो रहे हैं। चौपुला पुल की ढलान पर चीनी मिल के सामने संचालित अवैध स्टैंड एसपी यातायात के आदेश के बावजूद बदस्तूर चल रहा है।
विज्ञापन

चौपुला पुल की ढलान पर देहात परमिट के टेंपो व अन्य डग्गामार वाहनों का स्टैंड एक दबंग संचालित कर रहा है। कुछ दिनों पहले एसपी यातायात ने यहां वाहनों को हटवाकर कार्रवाई की गई थी। अब दोबारा अवैध वाहनों ने यहां ठिकाना बना लिया है। एसपी यातायात के दफ्तर के सामने अटल सेतु के नीचे भी अवैध स्टैंड बना लिया गया है। देहात परमिट के टेंपो भी यहां धड़ल्ले से सवारियां भरकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। एसपी यातायात अकमल खान ने बताया कि रविवार को कई कार्यक्रमों में यातायात पुलिस की ड्यूटी की वजह से कार्रवाई नहीं हो सकी। सोमवार से अवैध स्टैंड संचालकों व वाहनों पर कार्रवाई के लिए अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें