फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दस साल तक दिया चकमा, शातिर सट्टेबाज गौरव आहूजा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। करीब दस साल पहले सट्टे के मामले में नामजद आरोपी गौरव आहूजा को थाना बारादरी पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि गौरव आहूजा के खिलाफ जुआ व सट्टेबाजी के आरोप में वर्ष 2017 में पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसने कागजातों में अपने नाम को बदलकर जय आहूजा करवा लिया था। अपना आधार कार्ड भी जय आहूजा के नाम से बनवा लिया। कोर्ट से जब भी गिरफ्तारी वारंट उसके घर जाता तो वह खुद को जय आहूजा बताकर बच जाता था। पुलिस ने कई स्रोत से तस्दीक की तो पता चला कि यही शख्स असली गौरव आहूजा है। तब पुलिस ने कोर्ट में स्थिति स्पष्ट की और उसका वारंट गौरव आहूजा उर्फ जय आहूजा नाम से बनवाया गया। इसके बाद गिरफ्तारी कर उसे जेल भिजवाने का रास्ता तैयार हो सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें