फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिन में उजाड़ी मंडी, शाम को वसूली करने पहुंचे निगमकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम के कर्मचारी दिनभर कुतुबखाना सब्जी मंडी को उजाड़ने में जुटे रहे। शाम होते ही वसूली के लिए भी पहुंच गए। इस दौरान कई सब्जी विक्रेताओं ने रकम देने से मना कर दिया तो कई ने पर्ची कटवा ली। नगर आयुक्त से मिलकर सब्जी विक्रेताओं ने आपबीती सुनाई। वर्षों पुराने दस्तावेज और ज्ञापन सौंपकर समस्या के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के आदेश पर नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। इसमें सब्जी विक्रेताओं का काफी नुकसान हुआ था। शनिवार को नगर निगम पहुंचे सब्जी विक्रेताओं ने नगर आयुक्त को बताया कि पूर्व सूचना के बिना उन्हें हटाया जाना गलत है। वे ब्याज पर रुपये लेकर काम कर रहे हैं। वसूली का हवाला देते हुए सब्जी मंडी के अंदर ही जगह आवंटित करने की मांग की। नगर आयुक्त ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

जिस फड़ पर स्वनिधि योजना से लिया ऋण, उसे भी हटा रहा निगम
फड़ लगाकर सब्जी बेचने वाले सुनील कुमार मौर्य ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से तीन बार ऋण लिया है। निगम की कार्रवाई के बाद वह स्वनिधि योजना का बोर्ड लेकर बैठे। उनके पास खाद्य विभाग की ओर से जारी पुराना लाइसेेंस व वेंडर कार्ड आदि भी हैं। उनका कहना है कि वर्षों से दुकान लगा रहे हैं, निगम को बिल दे रहे हैं।
विज्ञापन


ये है मामला
23 जनवरी को जिला उद्योग बंधुओं की बैठक में कुतुबखाना सब्जी मंडी का प्रकरण उठा था। इसके बाद इसको एजेंडे में शामिल कर डीएम के निर्देश पर अभियान शुरू कराया गया। अब फड़ विक्रेता कह रहे हैं कि उद्योग बंधुओं को तो सिर्फ गरीब दिखते हैं। मंडी को उजाड़ा जा रहा है और सड़क पर जो स्थायी अतिक्रमण है, वहां से सांठगांठ कर वसूली की जा रही है।
विज्ञापन



फड़ संचालक आए थे, उन्होंने पत्र दिया है। मामला उच्चाधिकारियों के भी संज्ञान में लाया गया है। उचित कार्रवाई की जाएगी। - संंजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें