फतेहगंज पश्चिमी। समस्या के हल के लिए युवक ने एक्स पर पोस्ट कर दिया। इससे गुस्साए दरोगा ने व्यक्ति को धमकाया। कस्बा के विक्रम सिंह परमार ने बताया कि गांव भोलापुर के एक व्यक्ति की उनके भतीजे से 12 जनवरी को मारपीट की थी। आरोप है कि कार्रवाई के नाम पर दरोगा ने दो हजार रुपये वसूले, लेकिन कार्रवाई नहीं की। इसके बाद युवक ने एक्स पर तहरीर डालकर उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। इससे बौखलाए दरोगा ने शुक्रवार देर रात धमकाया। अब युवक ने संबंधित बातचीत का ऑडियो एक्स पर डालकर दोबारा कार्रवाई की गुहार लगाई है। इधर, दरोगा ने बताया कि झगड़े के बाद समझौता हो गया था। इसके बाद भी युवक झूठी शिकायत एक्स पर डाल रहा था। इसलिए हिदायत दी थी। संवाद