फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में बाबर के नाम की एक ईंट भी नहीं लगने देंगे, वहां राम मंदिर जरूर बनेगा: मौर्या

Sun, 04 Nov 2018 06:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुरखीरी
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनाएंगे। दुनिया की कोई ताकत राम मंदिर का निर्माण नहीं रोक सकती। साथ ही उन्होंने कहा कि अयोध्या में बाबर के नाम की एक ईंट भी नहीं लगने देंगे। 
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री रविवार को शहर में फन मॉल का उद्घाटन करने आए थे। यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने राम मंदिर मुद्दे पर यह बात कही।

उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि जो जनेऊ धारण करके हिंदू समाज को धोखा देने का काम कर रहे थे। उनकी असलियत की पहचान भी देश की जनता को हो गई है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जवाब दे कि वह राम मंदिर मुद्दे की सुनवाई 2019 में क्यों चाह रही थी। डिप्टी सीएम राम मंदिर मुद्दे पर अध्यादेश के सवाल को टाल गए। राम मंदिर का निर्माण किस तारीख से शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सवाल पर भी वह कुछ नहीं बोले। जब मीडिया ने कई बार पूछा तो कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल दुनिया की कोई ताकत राम मंदिर के निर्माण को नहीं रोक सकती। 

भाजपा का रुख राम मंदिर को लेकर एकदम साफ है। उन्होंने दिल्ली में हो रहे संत सम्मेलन के सवाल पर कहा कि संतों का एकत्रीकरण कोई खराब बात नहीं है। वह सब राम मंदिर के निर्माण के संकल्प को लेकर एकत्र हुए हैं। 

उपमुख्यमंत्री के साथ भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष और अवध क्षेत्र के प्रभारी जेपीएस राठौर और क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रद्युम्नजी भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें