कृषि विभाग के स्टाल पर असंतुष्ट हुए डिप्टी सीएम
कृषि विभाग के मृदा परीक्षण स्टॉल पर डिप्टी सीएम ने पूछा कि जिस उत्पादन के लिए किसानों को प्रेरित किया, उसमें कितनी सफलता मिली? उचित उत्तर न मिलने पर सीडीओ से कहा कि एक डाटा बनवाएं कि कितने किसानों ने मृदा का परीक्षण कराया है। परीक्षण के हिसाब में किसान को खेत में क्या करना चाहिए और उसने क्या किया, फसल उत्पादन कैसा रहा? ऐसे वह वह महिला कल्याण और समाज कल्याण विभाग के स्टाल पर भी बहुत संतुष्ट नहीं दिखे। स्टाल पर कितने जरूरतमंदों का पंजीयन किया है, इसका उत्तर वहां मौजूद अधिकारी नहीं दे पाए थे।
प्रधान ने बारात घर की रखी मांग
गांव बरातघर बनवाने की मांग प्रधान सुदामा ने डिप्टी सीएम के सामने रखी। फरीदपुर में लाइनपार मठिया के लोगों ने डिप्टी सीएम को पितांबरपुर रेलवे फाटक के पास बंद रास्ते की समस्या बताई।