फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: डिप्टी सीएम बोले- बरेली में पहले दंगे होते थे, अब सब बंद; विपक्षी दलों पर साधा निशाना

Tue, 09 May 2023 09:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को बरेली में बदायूं रोड पर स्थित रिसॉर्ट में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस को निशाने पर लिया। 
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस अब आईसीयू में पहुंच चुकी हैं। इन्हें ऑक्सीजन देने की जरूरत नहीं है। नगर निकाय चुनाव में इन्हें यूपी से खदेड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस चुनाव में भाजपा के सभी प्रत्याशियों को जिताएं और लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत का संकल्प लें।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री सोमवार को बरेली में बदायूं रोड पर स्थित रिसॉर्ट में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बरेली वालों ने हमेशा भाजपा का साथ दिया है। इस बार भी सभी भाजपा प्रत्याशियों को जिताएं। एक बात याद रखना कि विकास के लिए पैसा यानी लक्ष्मी चाहे दिल्ली से आएं या लखनऊ से, वह कमल के फूल पर ही बैठकर आती हैं। न कि साइकिल, हाथी या पंजे पर। कमल खिलाओगे तो विकास के रूप में आपको ब्याज समेत चुकता कर दूंगा।

Trending Videos
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार आने से पहले बरेली में दंगे होते थे। अब सब बंद है, क्योंकि गुंडे-अपराधी भाग गए हैं। निकाय चुनाव में ट्रिपल इंजन की सरकार बनवानी है। मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटवाया और भव्य राम मंदिर का निर्माण चल रहा है। कमजोर सरकार होती तो ये न कर पाती। जय श्रीराम के नारे के साथ उन्होंने संबोधन का समापन किया। इस दौरान मेयर प्रत्याशी उमेश गौतम, पूर्व मेयर सुभाष पटेल, मीडिया प्रभारी अंकित महेश्वरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें