मरीजों की अनदेखी और इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाएं मिलने पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का पारा चढ़ा रहा। एडीएसआईसी कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने सख्त हिदायत दी। मरीजों की अनदेखी या इलाज में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई को चेताया। नवाबगंज चिकित्साधिकारी से फोन पर बात की। बिथरी सीएचसी पर मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की फोटो मंगाकर देखा। व्यवस्था संतोषजनक रही।
यह भी पढ़ें- आय से अधिक संपत्ति का मामला: इंस्पेक्टर नरगिस ने दी सफाई, कहा- पति के पास पैसा, फिर क्यों न उड़ाऊं
कार्डियोलॉजिस्ट और रिक्त पदों पर भर्ती के निर्देश
जिला अस्पताल में हृदय रोगियों के इलाज के लिए कार्डियोलॉजिस्ट समेत रिक्त पदों पर भर्ती के लिए डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को वॉक इन इंटरव्यू अथवा दैनिक भुगतान के आधार पर तैनाती के निर्देश जिलाधिकारी अविनाश सिंह और सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह को दिए। इससे पूर्व जनऔषधि केंद्र का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य संबंधी दिशानिर्देश लागू कराने ने डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद अंसारी की सराहना की।
अयोध्या में परिवार के साथ विराजेंगे प्रभु श्रीराम
डिप्टी सीएम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अयोध्या में पहले बालरूप में प्रभु श्रीराम विराजे थे अब माता सीता, भाई लक्ष्मण के साथ विराजेंगे। मथुरा-वृंदावन कॉरिडोर पर कहा कि वहां के सभी गोस्वामी परिवार हमारे अपने हैं। उनका ज्ञापन सरकार तक पहुंच चुका है और उस पर काम किया जा रहा है। आगामी त्योहारों को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील लोगों से की।