इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा और कांग्रेस की राजनीति विकास और जनकल्याण के बजाय वोट हासिल करने के लिए जनता को गुमराह करने पर केंद्रित है। राजनीतिक दलों को अपनी सुविधा के हिसाब से आस्था का प्रदर्शन करने के बजाय अपने विचार और आचरण में स्पष्टता रखनी चाहिए। सपा शासनकाल में प्रदेश में अपराधियों और माफिया का बोलबाला था। एक जिला-एक माफिया जैसी स्थिति बन गई थी। भाजपा ने कानून का राज स्थापित किया है। अब प्रदेश में गुंडों और माफिया के लिए कोई जगह नहीं है।
यह भी पढ़ें-
बरेली: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का दौरा टलते ही बदसलूकी, दिव्यांग को पैथोलॉजी से धक्के देकर निकाला, हंगामा
'गुंडा स्टेट बनाम विकसित उत्तम प्रदेश'
उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम और जनसेवा के संकल्प के साथ काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ प्रदेश भी विकसित होने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। इसके विपरीत सपा-कांग्रेस जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटने और तुष्टीकरण की राजनीति करती हैं। सपा शासन में प्रदेश गुंडा स्टेट के नाम से जाना जाता था। अब विकास ही उत्तर प्रदेश की पहचान है। जनता अब विकास, सुशासन और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दे रही है।