फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: क्षय रोगियों को उपमुख्यमंत्री ने दिया पोषाहार, सहयोग की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। साल 2025 तक देश को क्षय रोग से मुक्त कराने के लिए चल रहे अभियान के तहत स्वयंसेवी संगठनों और अफसरों द्वारा गोद लिए क्षय रोगियों को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पोषाहार वितरित किया। कार्यक्रम में 50 रोगियों को पोषाहार वितरित किया जाना था, लेकिन उपमुख्यमंत्री ने प्रतीकात्मक रूप में तीन रोगियों को ही पोषाहार दिया। इसके बाद अफसरों ने क्रमवार वितरण जारी रखा।
विज्ञापन

तीन सौ बेड अस्पताल में सुबह से ही उपमुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। 50 क्षय रोगी निर्धारित समय पर आयोजन में पहुंच गए थे, मगर उपमुख्यमंत्री घंटे भर की देरी से पहुंचे। तब तक ओपीडी बंद हो चुकी थी। लिहाजा, निरीक्षण के बजाय सीधे आयोजन स्थल पहुंचकर वितरण कार्यक्रम में शामिल हो गए। प्रदेश को टीबी मुक्त करने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया। तीन रोगियों को पोषाहर वितरण के बाद उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए सरकार संकल्पित है।

रिक्त पदों को भरा जा रहा है। अफसरों और अन्य कर्मचारियों की ओर से लापरवाही मिलने पर पर कार्रवाई की चेतावनी दी। राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने मरीजों को पौष्टिक आहार लेने, दवा का कोर्स पूरा करने, किसी तरह की समस्या आने पर क्षय रोग केंद्र से संपर्क करने का सुझाव दिया। एडी हेल्थ डॉ. एके चौधरी, सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह, डीटीओ डॉ. केके मिश्रा आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन




कमरे में लगी कुंडी अफसरों ने खुलवाई

वार्ता के बाद जैसे ही उपमुख्यमंत्री रवाना होने के लिए आगे बढ़े, वहां मौजूद कुछ लोग उन्हें सीएमएस कार्यालय में लेकर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री के कार्यालय में प्रवेश करते ही उन्होंने अंदर से कुंडी लगा दी और एसपीजी बाहर रह गई। इससे परिसर में हलचल मच गई। मौजूद अफसर पास का कक्ष खुलवाकर कार्यालय में पहुंचे और कुंडी खुलवाई तो एसपीजी अंदर जा सकी। प्रकरण चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें