फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मांगों के समर्थन में आयकर कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आयकर कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश (पूर्वी) सर्किल लखनऊ के बैनर तले बृहस्पतिवार को मांगों के समर्थन में आयकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। मांगे न पूरी होने पर अफसरों के आरएसएस टोकन पर काम न करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

संगठन महासचिव रविंद्र कुमार के मुताबिक बृहस्पतिवार को भोजन अवकाश के बाद प्रदर्शन किया गया। आगे काली पट्टी बांधकर काम किया जाएगा। निर्णय लिया गया कि संसदीय प्रश्नों को छोड़कर अब कोई स्टेटमेंट नहीं भेजा जाएगा। किसी भी अधिकारी के टोकन पर काम नहीं होगा।
10 से 12 जून तक कार्यालय अवधि के दौरान प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, मुख्य आयकर आयुक्त, प्रधान आयकर आयुक्त के कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन होगा। साथ ही आधे कार्यदिवस का बहिष्कार दोपहर डेढ़ बजे से काम किया जाएगा। 18, 19 जून को क्रमिक भूख हड़ताल होगी।
विज्ञापन

मांगों में मुख्य रूप से इंट्रा स्टेशन स्थानांतरण, तैनाती का विकेंद्रीकरण, 26 अप्रैल 2024 स्थानांतरण संबंधी आदेश निरस्त करने, नोटिस सर्वर, स्टाफ कार ड्राइवर की पदोन्नति, महिला कर्मियों के लिए काॅमन रूम की व्यवस्था, जर्जर भवन की मरम्मत शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें