फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राजकीय कृषि बीज भंडार पर किसानों का प्रदर्शन

Sun, 27 Oct 2024 04:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। विकासखंड नवाबगंज में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर गेहूं का बीज तय मूल्य से अधिक कीमत पर बेचने का आरोप लगाकर किसानों ने प्रदर्शन किया। प्रभारी को खरी-खोटी सुनाने के साथ ही मामले की शिकायत डीएम व जिला कृषि अधिकारी से की गई है।
विज्ञापन

किसानों को बिक्री करने के लिए राजकीय कृषि बीज भंडार पर चने का 48 क्विंटल, मटर का तीन क्विंटल, सरसों व मसूर का 25 क्विंटल बीज आया है। यह निशुल्क उपलब्ध कराया जाना है। वहीं, गेहूं का बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर मिल रहा है। शुक्रवार को किसान राजकीय कृषि बीज भंडार पर गेहूं का बीज लेने पहुंचे तो गोदाम प्रभारी मनोज कुमार ने 4395 रुपये प्रति क्विंटल का मूल्य बताया।
50 प्रतिशत अनुदान सरकार की ओर से मिल रहा है। किसानों ने बताया कि 40 किलोग्राम की बोरी का मूल्य 879 रुपये है, जबकि इसके 925 रुपये वसूले जा रहे हैं। किसानों ने अधिक दाम वसूलने का विरोध किया। इस पर गोदाम प्रभारी ने अधिक रुपये लौटाने का आश्वासन दिया। हालांकि, विरोध के बाद भी गोदाम प्रभारी बीज का वितरण करते रहे। इससे गुस्साए किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

डीएम और जिला कृषि अधिकारी के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर गिरधारीलाल, द्वारिका प्रसाद, मायादेवी, महेंद्रपाल, बाबूराम, महेशबाबू, देशराज आदि मौजूद रहे।
प्रभारी बोले-आरोप निराधार
मामले में जब गोदाम प्रभारी मनोज कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पॉश मशीन से वितरण किया जा रहा है। विभाग ने गेहूं के बीज के साथ कल्चर वितरण करने का आदेश दिया है। कल्चर का वितरण पॉश मशीन में नहीं आ रहा। किसानों को इसका मूल्य जोड़कर बताया जा रहा है। अधिक मूल्य वसूलने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें