फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शोरूम के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में खंभा टूटा, पासपोर्ट ऑफिस समेत पांच हजार घरों की बिजली ठप

Sun, 23 Nov 2025 02:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में मोहम्मद आरिफ के शोरूम के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान पोकलेन मशीन से बिजली पोल टूट गया, जिससे पासपोर्ट ऑफिस समेत पांच हजार घरों की बिजली बाधित हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
फ्लोरा गार्डन के सामने बिजली का खंभा झुका - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मोहम्मद आरिफ के तीन मंजिला शोरूम के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में रविवार को सुबह 10.30 बजे से देर रात तक बिजली बाधित रही। इससे पासपोर्ट ऑफिस के सभी कार्य बाधित रहे। गार्डन सिटी, विस्तार और गत्ता फैक्टरी क्षेत्र की बिजली भी गुल रही। पोकलेन मशीन से फ्लोरा गार्डन के सामने स्थित हाई टेंशन लाइन का बिजली पोल भी टूट गया। देर रात तक बिजली की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई थी। बिजली गुल रहने से 5000 से अधिक उपभोक्ता परेशान रहे। एसडीई विपुल शुक्ला ने शाम सात बजे के दौरान टूटे पोल की बात कर बिजली सप्लाई शुरू कराने के प्रयास में लगे होना बता रहे थे।

विज्ञापन


दोपहर दो बजे मौके पर पहुंचे जेई साबिर खान ने बताया कि बीडीए के अधिकारियों ने बिजली सप्लाई रोकने के लिए विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के अधिशासी अभियंता को फोन किया था। करीब 10.30 बजे से पीलीभीत मार्ग की हाईटेंशन लाइन की बिजली सप्लाई बाधित की गई है। इससे पासपोर्ट ऑफिस की भी बिजली गुल है और पशुपति बिहार कॉलोनी के आधे क्षेत्र की बिजली प्रभावित हो गई है। गार्डन सिटी, विस्तार और गत्ता फैक्ट्री क्षेत्र की भी बिजली प्रभावित है।

यह भी पढ़ें- बरेली में गरजा बुलडोजर: मौलाना तौकीर के करीबी आरिफ के रसूख का किला ध्वस्त, आठ घंटे चली कार्रवाई; तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


अवर अभियंता ने बताया कि यह बिजली लाइन विस्तार फीडर से जुड़ी है। बीडीए की ध्वस्तीकरण कार्रवाई में हाईटेंशन लाइन का एक पोल भी टूट गया है। उन्होंने अपराह्न तीन बजे के बाद बिजली सप्लाई चालू करने की बात कही, लेकिन समय रहते गारमेंट्स शोरूम ध्वस्त नहीं हो पाया था। अभियंता ने यह भी बताया कि बिजली सप्लाई रोके जाने से संबंधित मोहल्लों करीब 5 000 बिजली उपभोक्ताओं परेशानी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें