जांच परख कर ही खरीदें प्लॉट
बीडीए उपाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि प्लॉट खरीदते समय कॉलोनाइजर से दस्तावेज जरूर ले लें। मानचित्र पास है या नहीं, मानचित्र पास नहीं है तो ऐसी जगह प्लॉट न खरीदें। अवैध निर्माणों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। बता दें कि बुधवार को पीलीभीत रोड स्थित गांव जुल्फिकार में अलग-अलग जगहों पर पांच अवैध कॉलोनियां पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई थी।
इससे पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
तीन फरवरी को बदायूं रोड के किनारे अवैध रूप से बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई हुई थी। चार जनवरी को महानगर कॉलोनी के निकट अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई हुई थी। सिमरा अजूबा बेगम, फरीदापुर इनायत खां और उड़ला जागीर में बगैर साइट प्लान और नक्शा स्वीकृत कराए बिना कॉलोनियों बसाई जा रही थीं। यहां अवैध निर्माण को ढहा दिया गया था।
रामगंगा सेक्टर आवसीय योजना के पास गांव चंद्रपुर बिचपुरी में लगभग 40 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी का निर्माण हो रहा था। मानचित्र न दिखा पाने पर यहां 18 दिसंबर को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई थी। 12 दिसंबर को भोजीपुरा इलाके में 106 बीघा में बसाई जा रही आठ अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई थी।