पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
- बीडीए की टीम ने चार सितंबर को नैनीताल रोड किनारे 17 बीघा में बन रही तीन कॉलोनियों पर कार्रवाई की थी। इसमें से किसी ने भी बीडीए से मानचित्र पास नहीं कराया था।
- 28 अगस्त को शाहजहांपुर रोड किनारे अवैध रूप से कृष्णा सिटी कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई हुई थी। बीडीए की प्रवर्तन टीम ने कॉलोनी के करीब 50 मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया था।
- पांच अगस्त को बदायूं रोड पर आठ हजार वर्गमीटर में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई थी। यहां भी बिना मानचित्र पास कराए ही कॉलॉनी का निर्माण किया जा रहा था।